इशिका ने बिना कोचिंग नीट परीक्षा पास की
शिक्षा
26-Aug-26
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में चयन

छिंदवाड़ा
बचपन से डॉक्टर बनने का सपना संजोए इशिका करवते ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है। नीट में बेहतर प्रदर्शन के बाद मेरिट के आधार पर उनका चयन भोपाल के प्रतिष्ठित गांधी मेडिकल कॉलेज में हुआ है।
इशिका ने नीट की तैयारी स्वयं की और नियमित मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।
इशिका करवते पूर्व पार्षद दीपिका सलामें की पुत्री हैं। वे एसएएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ज्ञानचंद सलामें की नातिन हैं। इशिका के गांधी मेडिकल कॉलेज में चयन से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। परिवारजनों और इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।