Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

15 अगस्त के पहले विद्यार्थियों को साइकिल वितरण के निर्देश

15 अगस्त के पहले विद्यार्थियों को साइकिल वितरण के निर्देश
मध्यप्रदेश
21-Jul-25
प्रदेश में 4.30 लाख साइकिल की जाएंगी वितरित

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पहले सभी पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण के निर्देश दिये हैं। संचालनालय स्तर पर निःशुल्क साइकिल वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है। कक्षा 6 में पढ़ने वाले बच्चों को 18 इंच और कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले बच्चों को 20 इंच की साइकिल वितरित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को साइकिल वितरण के पहले उनके उचित भंडारण के संबंध में भी निर्देश दिये गये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष विभागीय योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को उचित समय पर दिये जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की है।


स्कूल शिक्षा विभाग इस वर्ष निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना में 4 लाख 30 हजार बच्चों को निःशुल्क साइकिल का वितरण करेगा। प्रदेश में अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को उनकी पात्रतानुसार निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जा चुका है। निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना में ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत विद्यार्थी जो कि शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 में अध्ययनरत हैं, वह जिस ग्राम का निवासी है उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक या हाई स्कूल संचालित नहीं है और उसे अपने विद्यालय तक पहुचंने के लिये 2 किलोमीटर या इससे अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है, उन बच्चों कक्षा 6 या 9 में प्रथम प्रवेश पर एक बार निरूशुल्क साइकिल दिये जाने का प्रावधान है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएं, जिनकी शाला छात्रावास से 2 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है उन्हें भी इस योजना में निःशुल्क साइकिल प्रदाय की जा रही है।
Share News On