Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मानव श्रृंखला बनाकर नशे से दूर रहने का दिया गया संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर नशे से दूर रहने का दिया गया संदेश
छिंदवाड़ा
21-Jul-25
छिंदवाड़ा

शासकीय कला पथक दल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग छिंदवाड़ा ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत सोमवार को पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में मानव श्रृंखला का निर्माण कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हिंदी प्रचारिणी भारतीय विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला निर्मित कर नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। इस दौरान शासकीय कला पथक दल के कलाकार श्री सुखसागर ने सहयोग प्रदान किया और प्रमुख कलाकार नरेंद्र पाल द्वारा विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे की वस्तुओं से दूर रहने, सेवन नहीं करने और व्यापार करने के खिलाफ वातावरण निर्माण करने का आग्रह किया गया तथा नशा छोड़ें व जीवन से नाता जोड़े जैसे नारे भी लगाये गये।
Share News On