भारतीय सेना द्वारा सीईई परीक्षा परिणाम जारी
नौकरियां
15-Jul-26
क्लर्क/एसकेटी अग्निवीर भर्ती रैली 11 अक्टूबर को सागर में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज

छिन्दवाडा
भारतीय सेना द्वारा 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई 2026 को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता सहित भर्ती की आगामी प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे।
भर्ती रैली में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 14 जुलाई 2026 को उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी के चयनित अभ्यर्थी, जो मध्यप्रदेश के अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा सहित 15 जिलों से संबंधित हैं, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर (मध्यप्रदेश) स्थित भर्ती रैली स्थल पर अपने प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित समयानुसार रिपोर्ट करें।
सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा उक्त 15 जिलों के अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी के चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को केवल उनके प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को रैली अधिसूचना के अनुसार प्रवेश पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा इंटरनेट कनेक्शन युक्त स्मार्ट मोबाइल फोन साथ लाना भी आवश्यक रहेगा।