प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना एक सराहनीय पहल: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
24-Aug-26
देश विदेश में नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों, शिक्षाविद्ों, कलाकारों का सम्मान

छिन्दवाड़ा
प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना एक सराहनीय पहल है, इससे जहां समाज में छिपी प्रतिभाओं का पता लगता है वहीं प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पुजा लॉज में आयोजित आगाज कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संचार क्रंाति के इस युग में विद्यार्थी आधुनिक संचार साधनों का उपयोग अपने शैक्षणिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए करे, नैतिकता और राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए महापूरूषों और प्रसिद्ध कवियों का अनुसरण करें। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें अवसर प्रदान करने की। प्रतिभाओं को यदि अवसर मिले तो वे अपना हुनर दिखाकर एक मुकाम हासिल कर सकती हैं।
शहर के प्रतिभा शाली कलाकार,शिक्षाविद, बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं सहित अन्य समाजसेवियों का पप अप इंडिया हब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आगाज कार्यक्रम का आयोजन पुजा लॉज में किया गया था। प्रतिभा सम्मान समारोह आगाज कार्यक्रम के दौरान जिले के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने देश विदेश में नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों, शिक्षाविद्ों व कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान विनोद तिवारी, राजा शंकरशाह विश्व विद्यालय छिंदवाड़ा की लोकपाल डॉ कामना वर्मा, सुश्री सुरेंद्र कौर खंडूजा, समाजसेवी अंकुर शुक्ला, सत्तेन्द्र ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पप अप इंडिया हब की बेबसाइड एवं मोबाइल एप्लीकेशन की भव्य लांचिंग जिले के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के हस्ते हुई।
उल्लेखनीय है कि कंपनी की डायरेक्टर सुश्री प्रतीक्षा सैनी एवं सुश्री दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में जी रही नई पीढ़ी के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो उनकी शिक्षा, कौशल और आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी हर जरूरत को एक ही जगह पर उपलब्ध कराए। डायरेक्टर सुश्री प्रतीक्षा सैनी ने बताया कि पप अप इंडिया हब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आने वाली डिजिटल पीढ़ी के लिए एक वरदान साबित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा को लेकर सार्थक चर्चा की गई और जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को अतिथियों के हस्ते सम्मानित किया गया। शिक्षा श्रेणी में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, उनके स्कूल स्टाफ एवं मध्यप्रदेश बोर्ड में टॉप कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। फाइनेंस श्रेणी में फाइनेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही विभिन्न कंपनियों एवं वित्तीय संस्थानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स श्रेणी में राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डिजिटल इन्फ्लुएंसर श्रेणी में छिंदवाड़ा के उन डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कला और कंटेंट के माध्यम से जिले का नाम डिजिटल दुनिया में रोशन किया है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डायरेक्टर्स प्रतीक्षा सैनी एवं दिव्या मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्राचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।