Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रामनवमीं की तैयारियों में जुटी हिंदू उत्सव समिति

रामनवमीं की तैयारियों में जुटी हिंदू उत्सव समिति
छिंदवाड़ा
12-Mar-26
26 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमीं

छिंदवाड़ा

रामनवमीं को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। नगर को भगवा पताकाओं और सुंदर आकर्षक लाइटिंग से सजाने से लेकर भव्य आकर्षक शोभायात्रा तक की रूपरेखा तैयार करने के लिए हिंदू उत्सव समिति ने 15 मार्च, रविवार को दोपहर 4 बजे शांतिनाथ लॉन में बैठक का आयोजन किया है। बैठक में सनातन धर्म को मानने वाले समस्त श्रद्धालु भक्तों के साथ-साथ समस्त दुर्गा उत्सव समिति, गणेश उत्सव समिति, महिला मंडल, मठ मंदिर के पुजारी, मंदिर समितियां, सामाजिक, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील हिंदू उत्सव समिति ने की है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव को और भी भव्य रूप से मनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार विमर्श के लिए सभी सनातनियों से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह हिंदू उत्सव समिति ने की है।

Share News On