29 लाख की सांसद निधि से होगा 26 गांवों में रंगमंचों का निर्माण
छिंदवाड़ा
12-Mar-26
मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 26 रंगमंचों के होगे निर्माण कार्य
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से करोड़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाकर प्रारंभ किए जा चुके है। सांसद श्री साहू जहां दोनों जिलों में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान देकर विकास कार्य स्वीकृत करवा रहे है वहीं अपनी सांसद निधि से भी विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 26 रंगमंचों के निर्माण कार्य के लिए अपनी सांसद निधि से 29 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने विभिन्न 26 रंगमंचों के निर्माण के लिए 29 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें मंडल अध्यक्ष लालसिंग बटटी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत रजाड़ा में 1 लाख,ग्राम पंचायत नरसला पठरा शिवलाल में 1 लाख, ग्राम पंचायत गुबरेल भोरतलाई में 1 लाख, ग्राम पंचायत सारोठ में 1 लाख, ग्राम पंचायत भुताई में 1 लाख, मंडल अध्यक्ष भूषण संदीप सूर्यवंशी की अनुशंसा पर ग्राम भतोड़िया कलां में 1 लाख, ग्राम पंचायत कटकुही में 1 लाख, ग्राम पंचायत नवेगांव कलां के ग्राम बेलिया मऊ तांडी में 1 लाख, ग्राम पंचायत ढाकरवाड़ी में 1 लाख, ग्राम पंचायत बुधवारा में 1 लाख, मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत कपूरनाला के ग्राम सीताडोंगरी में 1 लाख, ग्राम पंचायत साजकुही के ग्राम स्कूलढाना में 1 लाख, ग्राम पंचायत भूसावानी के ग्राम राजढाना में 1 लाख, ग्राम पंचायत जामुनडोला के ग्राम भांडी में 1लाख की राशि स्वीकृत की है।
मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत खामी के ग्राम बड़ेला में 2 लाख, ग्राम बिनेकी में 1.50 लाख, ग्राम लिंगपानी में ड़ेढ लाख, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत बंधी बोदल कछार के ग्राम बंधी ढाना में 1 लाख, ग्राम पंचायत के माहुलझिर के ग्राम खारा में 1 लाख, ग्राम पंचायत बोदलकछार के ग्राम गुंडी विरधा में 1 लाख, ग्राम पंचायत चाखला में 1 लाख, ग्राम पंचायत मानेगांव में 1 लाख, मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत पैलेपार में 1.50 लाख, ग्राम पंचायत बनगांव में 1.50 लाख, ग्राम पंचायत मारूड़ में 1लाख, ग्राम पंचायत मरकावाड़ा में 1 लाख की राशि स्वीकृत की है। रंगमंचों के निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर भाजपा मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों एवं वार्डवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।