Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नरवाई जलाने दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नरवाई जलाने दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
छिंदवाड़ा
30-Mar-26
छिन्दवाडा 

जिले में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में नरवाई जलाने के दो मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया बीरसा में संदीप पिता सहरलाल द्वारा अपने खेत में नरवाई जलाने का मामला सामने आया। राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति ने जानबूझकर नरवाई में आग लगाई, जो शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इसी तरह ग्राम भुडकुमढाना में हरिनाथ पिता फागू गोंड द्वारा फसल अवशेष में आग लगाने का मामला सामने आया। मौके पर की गई जांच में शॉर्ट सर्किट जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। इस मामले में भी संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223(क) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Share News On