मन की बात में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी जाएगी श्रद्धांजलि
राजनीति
27-Jun-26
छिंदवाड़ा
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार प्रातः 11 बजे जिले के सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री देशवासियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद करते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार प्रातः 10.30 बजे सभी बूथों पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्मन की बातश् कार्यक्रम समाज को प्रेरणा देने वाला माध्यम है, वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।