Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कृषि उप संचालक ने ली बैठक, कहा खाद के लिए किसान परेशान न हो

कृषि उप संचालक ने ली बैठक, कहा खाद के लिए किसान परेशान न हो
कृषि जगत
09-Jul-26
छिन्दवाडा 

खरीफ फसल के दौरान किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को उपसंचालक कृषि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय छिंदवाड़ा में जिले में उर्वरक उपलब्ध कराने वाली सभी कंपनियों के जिला प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने सभी कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि किसानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार उर्वरक रैक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले को प्राप्त समस्त उर्वरक की मात्रा को शीघ्र निजी उर्वरक विक्रेताओं, सहकारी समितियों, एमपी एग्रो एवं मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरित कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध उर्वरक का वितरण सभी पात्र किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से किया जाए, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हो सके और खरीफ फसल की बुवाई एवं कृषि कार्य प्रभावित न हों।
Share News On