कांग्रेस का जनजागरण अभियान 26 जुलाई से शुरू होगा
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
भाजपा सरकार की असफलता से जनता को कराएंगे अवगत
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराने कांग्रेस छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व भाग दो में जन जागरण अभियान चलाएगी। कांग्रेस अभियान के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को पूरा करने के साथ ही जनता तक भाजपा के झूठ पहुंचाएगी साथ ही अधूरे वायदों से भी अवगत कराएगी।

कांग्रेस छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व भाग दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे सहित जीवन सिंह पटेल, अजय सिंह पटेल, श्रीमती संगीता तिरगाम, मनोज वानखेड़े, सुखपाल पटेल, कुलदीप पटेल, कहकशा मिर्जा, संतोष पटेल व सोहन उसरेठे ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एकजुट होकर 26 जुलाई शनिवार से जन जागरण अभियान प्रारंभ करेंगे जो आगामी समय तक सतत रूप से जारी रहेगा। इस अभियान के तहत भाजपा सरकार की विफलताओं व जनता से बोले गए झूठ को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जन जागरण अभियान में समय-समय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व छिन्दवाड़ा विधानसभा के प्रभारी गोविंद राय भी पहुंचेंगे।
कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम से जन-जन तक रासायनिक खाद यूरिया, डीएपी, एनपीके की भारी कमी, किसानों को दिए गए बिजली के बढ़े हुए बिलों से त्रस्त हुए किसानों की परेशानियों व 450 रुपए में सिलेण्डर देने का वादा, लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए देने व किसानों की आय को दोगुनी करने के झूठे वायदे को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, कुनस राय, रामजी पटेल, अघ्घन शाह, अश्वनी पटेल सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। समस्त कांग्रेसजन ने जनता से जन जागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।