Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मोहखेड़ को छिंदवाड़ा जिले में रखने कांग्रेस ने गिरते पानी में किया आंदोलन

मोहखेड़ को छिंदवाड़ा जिले में रखने कांग्रेस ने गिरते पानी में किया आंदोलन
राजनीति
14-Sep-26

कांग्रेस नेताओं का बरसते पानी में सड़क मार्च

रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

मोहखेड़ ब्लॉक के समस्त ग्राम व नगर भौगोलिक दृष्टिकोण से छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय से बेहद नजदीक है। दूरी कम होने के कारण सम्पूर्ण प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंच आसान होने साथ ही सुगम आवागमन भी होता है। ऐसे में मोहखेड़ ब्लॉक को छिन्दवाड़ा जिले का ही हिस्सा रहने दिया जाना चाहिए। उक्त मांग को लेकर मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन कर अपनी महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा और यह आग्रह किया कि भाजपा सरकार के दबाव व षड्यंत्र में आकर मोहखेड़ ब्लॉक को पांढुर्ना जिले में शामिल नहीं किया जाए।

भाजपा ने मोहखेड़ की जनता को धोखे में रखा: विजय चौरे

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़ के तत्वावधान में उमरानाला बस स्टैंड पर आंदोलन किया गया। आयोजित आंदोलन को सम्बोधित करते हुए सौंसर विधायक विजय चौरे ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व भाजपा सरकार ने बिना किसी भौगोलिक, आर्थिक व जनसमस्याओं पर विचार किए बिना ही आनन फानन में चुनावी लाभ लेने के लिए पांढुर्ना को जिला बनाया। इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन तब मोहखेड़ ब्लॉक को छिन्दवाड़ा में रखा गया था, लेकिन विगत कुछ दिनों से लगातार यह चर्चा जोरों पर है कि मोहखेड़ ब्लॉक को पांढुर्ना जिले में शामिल किया जा रहा है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इसका खुलकर विरोध किया तो भाजपा के लोगों ने बौखलाहट में आकर मोहखेड़ पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि कुछ माह पूर्व ही भाजपा ने मोहखेड़ बचाओ संघर्ष समिति का निर्माण कर आंदोलन किया और सोशल मीडिया पर मोहखेड़ बचाओ का ग्रुप बनाया। यह भाजपा के लोगों का चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है। मोहखेड़ के कुछ भाजपा कार्यकर्ता जो कि पांढुर्ना जिले की भाजपाई राजनीति के इशारों पर चल रहे हैं उनकी वजह से यह नौबत आई है।

एसआईआर में हुआ खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया के उपरांत बनाए जा रहे मतदाता पहचान पत्रों पर ब्लॉक मोहखेड़ जिला पांढुर्ना लिखा जा रहा है। इससे मोहखेड़ ब्लॉक को पांढुर्ना जिले में शामिल करने की प्रबल संभवनाएं बन रही है। इससे मोहखेड़ ब्लॉक के निवासियों का भविष्य बर्बाद होता नजर आ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इसका पुरजोर विरोध करती है और शासन व प्रशासन से मांग करती है कि अविलम्ब इस पर विराम लगाया जाए और मोहखेड़ ब्लॉक को यथावत छिन्दवाड़ा जिले में ही रखा जाए। अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़ भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन व प्रशासन की होगी। आंदोलन के उपरांत समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय यह रहे उपस्थित

आयोजित आंदोलन व ज्ञापन प्रस्तुत करते समय विधायक श्री विजय चौरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर मोहने, किशोर डोंगरे, विजय गावंडे, समीम खान, गुलाब चौधरी, पप्पू शर्मा, मनोज कड़वे, फैयाज खान, सचिन चौरसिया,सूरज सोनघरे,राजू बाडिवा, कन्हैया सोनी,कैलाश डोंगरे, मेहमूद खान, बंटी फिटिंग, ओम राजनकर,संजय कोल्हटकर,अंकित चौरसिया मिलिंद घोगरे, सार्थक कोलारे, सुजीत चेडगे, योगेश राजनकर, दीपक सोरठ, आनंदराव खापरे,शशी भाऊ जामकर, अनवर खान, नरसिंह साहू, भुवनेश्वर पवार, ओम खरेटवाल, सुभम साहू, अशफाक शेख,विनोद मरकाम, अशोक कहार, मुकेश भादे, अलकेश लिखितकर, निशांत अल्डक, प्रियांश लिखितकर, आनंदराव राजनकर,प्रज्वल घोगरे,अकाश पवार,सूरज चरपे, महेंद्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On