Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने की विभिन्न संगठनों में नई नियुक्तियां

कांग्रेस ने की विभिन्न संगठनों में नई नियुक्तियां
छिंदवाड़ा
01-May-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों में उर्जावान कार्यकर्ताओं और नेताओं को नई नियुक्तियां व जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  विश्वनाथ ओकटे मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे को जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन महासचिव मनोनीत किया गया है।  महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस की अनुशंसा उपरांत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने श्रीमती रानू डेहरिया को परासिया व जुन्नारदेव विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष दीपक वाजपाई की व कांग्रेस सेवादल जिला प्रभारी राकेश मरकाम की सहमति उपरांत हेमन्त राजपूत को कांग्रेस सेवादल का नगर प्रभारी मनोनीत किया गया है।
Share News On