Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हर बूथ पर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रही कांग्रेस

हर बूथ पर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रही कांग्रेस
राजनीति
12-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

बूथ को मजबूती प्रदान करने कांग्रेस बूथ स्तर पर अपनी सबसे मजबूत टीम तैयार करने में जुटी है। बटकाखापा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले हर बूथ पर जीत का संकल्प लेकर कांग्रेस हर बूथ पर दस्तक दे रही है। पार्टी पदाधिकारियों को सक्रिय करने के साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के लिए एक सशक्त रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में बटकाखापा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बूथ बेलपठार, ग्राम सगुनिया व ग्राम छुआ में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए धीरण शाह इनवाती ने कहा कि बैठकों का उद्देश्य कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रियता और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ सतत रूप से पार्टी की गाइड लाइन अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंडलम व बूथ स्तर पर कार्य करने में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनसे सीधे सम्पर्क करें।

आयोजित बैठकों में कमलभान शाह, अशोक डेहरिया, बरकत खान, चुन्नीलाल डेहरिया, विशेन्द्र डेहरिया, शिवकुमार उइके, इन्द्रकुमार इरपाचे, नीलेश उइके, कमलेश डेहरिया, मोहनलाल धुर्वे, कैलाश डेहिरया, बिसन नागवंशी, राकेश डेहरिया, जागलाल धुर्वे, सोमनाथ नागवंशी सहित अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On