Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गेंहू, मक्का और चने की मंडी में बंपर आवक

गेंहू, मक्का और चने की मंडी में बंपर आवक
कृषि जगत
22-Sep-26

गेंहू 2,638, मक्का 1,496 और चना 3 हजार 700 रूपए बिका

छिंदवाड़ा

कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा द्वारा 22 सितंबर को फसलों की दैनिक आवक और भाव जारी की गई हैं। मंडी में मंगलवार 22 सितंबर को 5,057 बोरी उपज की आवक दर्ज की गई।   

जिंसवार आवक एवं भाव (रुपये प्रति क्विंटल में)

गेहूं की आवक 3,012 बोरी (120 अनुबंध)। न्यूनतम दर 2,638 रूपए, उच्चतम दर 2,970 रूपए तथा मॉडल दर 2,690 रूपए रही। मक्का की आवक 1,496 बोरी (72 अनुबंध)। न्यूनतम दर 2,540 रूपए, उच्चतम दर 2,600 रूपए तथा मॉडल दर 2,560 रूपए रही। चना की आवक 447 बोरी (24 अनुबंध) न्यूनतम दर 3,700 रूपए, उच्चतम दर 6,600 रूपए तथा मॉडल दर 6,520 रूपए रही।  

तुअर की आवक 02 बोरी (01 अनुबंध)। न्यूनतम, उच्चतम व मॉडल दर 8,701 रूपए रही। मूंग की आवक 04 बोरी (02 अनुबंध) न्यूनतम दर 7,000 रूपए, उच्चतम दर 7,150 रूपए तथा मॉडल दर 7,150 रूपए रही। सोयाबीन की आवक 45 बोरी (05 अनुबंध) न्यूनतम दर 5,011 रूपए, उच्चतम दर 5,502 रूपए तथा मॉडल दर 5,400 रूपए रही। मटर की आवक 01 बोरी (01 अनुबंध)। भाव स्थिर रहकर 3,500 रूपए प्रति क्विंटल रहे। अरंडी की आवक 20 बोरी (01 अनुबंध) और भाव 4,000 रूपए प्रति क्विंटल रहे। गुल्ली की आवक 20 बोरी (01 अनुबंध) और भाव 5,800 रूपए प्रति क्विंटल रहे। करंज बीज की आवक 10 बोरी (01 अनुबंध) और भाव 5,100 रूपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।  मंडी कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शनिवार एवं रविवार को मंडी में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।  प्रवेश का समय रात्रि 12 बजे से (लोडिंग समाप्ति के बाद) सुबह 09.30 बजे तक रहेगा।  नीलामी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।  
Share News On