Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ब्रह्म समाज कल्याण मंडल 6 सितंबर को करेगा विप्र शिक्षक सम्मान समारोह

ब्रह्म समाज कल्याण मंडल 6 सितंबर को करेगा विप्र शिक्षक सम्मान समारोह
छिंदवाड़ा
31-Aug-26
छिंदवाड़ा

राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण एवं समाज को सही दिशा प्रदान करने में शिक्षकों की महती भूमिका को रेखांकित करते हुए ब्रह्म समाज समाज कल्याण मंडल द्वारा आगामी 06 सितंबर, रविवार को एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष पं. विजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में निवासरत एवं वर्तमान में कार्यरत ब्राह्मण समाज  समाज के सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अमूल्य योगदान को नमन करने तथा उनका अभिनंदन करने के उद्देश्य से यह गरिमामयी कार्यक्रम खजरी रोड स्थित ब्रह्म समाज कल्याण भवन में आयोजित किया जाएगा। ब्रह्म समाज समाज कल्याण मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने छिंदवाड़ा नगर के समस्त विप्र शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने की अपील की है।
Share News On