जिला महिला कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक पदाधिकारी घोषित
राजनीति
04-Aug-26
छिंदवाड़ा

जिला महिला कांग्रेस सेवादल की जिला महिला मुख्य संगठक डॉ. शबाना यासमीन खान ने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं सहमति से जिला महिला कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित की गई है। घोषित कार्यकारिणी में अमरवाड़ा से ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता नूपुर विश्वकर्मा, सिंगोड़ी से ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा ठाकुर, छिन्दी से ब्लॉक अध्यक्ष कु. रीना डोंगरे, परासिया से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजीत कोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती सविता बुनकर एवं नगर अध्यक्ष कु. आकांक्षा वर्मा, जुनारदेव से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सानिया कहार, नवेगांव से ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मरावी, तामिया से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शहनाज खान, उमरेठ से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गुंजन आमवंशी, दमुआ से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती उषा आमवंशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा स्वामी एवं नगर अध्यक्ष मुक्ता आर्य, चांद से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती परवीन खान एवं नगर अध्यक्ष इंदु पाटिल, चौरई से ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष सावित्री तिवारी एवं नगर अध्यक्ष गुलाम बी, मोहखेड़ से ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति मरकाम एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष सना मरकाम, मेंनीखापा से ब्लॉक अध्यक्ष ममता कवाची तथा बिछुआ से ब्लॉक अध्यक्ष रविता नौनहारिया को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
डॉ. शबाना यासमीन खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस सेवादल की यह नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस सेवादल से जोड़ने तथा जनहित एवं जनसेवा के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।