Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक में समरसता पर जोर

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक में समरसता पर जोर
राजनीति
23-Aug-26
संगठनात्मक मजबूती और जनविश्वास अभियान को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

छिंदवाड़ा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ जनविश्वास समरसता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा संभाग प्रभारी संजय कुमार कुसराम, जिला प्रभारी मोरेश्वर मर्सकोले, मोर्चा प्रदेश सदस्य एवं महापौर विक्रम अहाके, मोर्चा प्रदेश सदस्य गुरुप्रसाद धुर्वे सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इवनाती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा संभाग प्रभारी संजय कुमार कुसराम ने कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के बीच संवाद और संपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए सप्ताह में दो दिन गोंडी भाषा के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे कार्यकर्ता समाज के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकें।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के हित और कल्याण के लिए जो भी कार्य किया जाना है, उसमें जिला भाजपा संगठन पूरी ताकत के साथ समाज के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को संगठन गंभीरता से लेगा तथा जिला संगठन के स्तर से उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूप्रसाद धुर्वे ने कहा कि जनजातीय विषय पर समरसता के भाव के साथ सभी मिलकर समाज के लिए आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है । 

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, जनविश्वास अभियान तथा जनजातीय समाज के बीच निरंतर संपर्क एवं संवाद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय धुर्वे, कमलेश कवरेती, दीपक धुर्वे, अमरसिंह मरावी, संतोष भलावी, प्रवीण उइके, राहुल बंटी उइके, गोपाल कवरेती, रमेश कुमार उइके, अनिल उइके, अंकित ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, राहुल सराठी, कृष्णा युवनाती, सुरेश उइके सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On