Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित: विक्रम अहके

गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित: विक्रम अहके
राजनीति
05-Oct-26
मानेगांव में आयोजित हुआ 19वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

378 मरीजों का उपचार, 12 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर  

छिन्दवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब और जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक महाशक्ति बनकर उभर कर आ रहा हैै। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, हमारे जिले के दूर दराज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले उनकी बड़ी बीमारियों का इलाज अच्छे अस्पताल में हो सके इस उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ भाजपा सरकार छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के गांवों के विकास को लेकर कृतसंकल्पित है। उक्त आशय के उदगार भाजपा चावलपानी मंडल के छिंदवाड़ा जिले के अंतिम ग्राम मानेगांव में आयोजित हुए 19वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने व्यक्त किये।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा चावलपानी मंडल के ग्राम मानेगांव में आयोजित हुए 19वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महापौर विक्रम अहके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, चावलपानी मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल व अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 378 मरीजांे ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 12 गंभीर मरीजों को तत्काल ही उचित उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

छिंदवाड़ा जिले के अंतिम ग्राम मानेगांव में आयोजित हुए 19वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, चावलपानी मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान कार्यक्रम में युवा भारत से नरेन्द्र माहोरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता लेखराम राय,सुनील मर्सकोले, बालकदास चौहान, रमेश राय, जगदीश राय, सुखपाल इवनाती, कुलदीप पटेल, शिवनारायण पाराशर, राजू चौकसे, नारायण उईके, दौलत पटेल, नितिन सराठे, हरीश साहू, अमित साहू, जगदीश नागवंशी,तुलसीराम वर्मा, झामसिंह सल्लाम सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आज करबडोल में लगेगा 20वां  शिविर     

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में आज 6 अक्टूबर दिन मंलगवार को अमरवाड़ा नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम करबडोल में स्थित हाईस्कूल ग्राउंड में 20वां निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर लगाया जाएगा। अमरवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ने करबडोल सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों से षिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 
Share News On