Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार: पवन पाटीदार

पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार: पवन पाटीदार
राजनीति
19-Jun-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार अपने एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज शंकरलाल पाटकर एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं तथा शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और आर्थिक सहायता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

पवन पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र अंत्योदय है और सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सर्वसमावेशी सोच के साथ कार्य कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक लगातार पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि जनकल्याण और सुशासन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता में संगठनात्मक विषयों, सरकार की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।