भाजपा और कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती
छिंदवाड़ा
14-Apr-26
छिंदवाड़ा
भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपा और कांग्रेस ने भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। भाजपा ने जहां सत्कार तिराहे पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया तो वहीं कांग्रेस ने छिंदी में कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रदेश महामंत्री भाजपा राज्यसभा सांसद एवं छिंदवाड़ा संभागीय प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिला भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर तिराहा छिंदवाड़ा में डॉ. भीमराम अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । वहीं भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, जयंती मनाई गई । जहाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया।
अम्बेडकर सत्कार तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला टोली संयोजक अभिलाष गोहर, सहसंयोजक राकेश माईकल पहाड़े जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भारत घई, संजय पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया, धर्मेन्द्र मिगलानी, संदीप सिंह चौहान, अनुज शंकरलाल पाटकर, संदीप सिंह रघुवंशी, बृज नागवंशी, सिद्धू थनेसर, अरुण गद्रे, दिनेश मालवी, कमल वाजपेयी, मोंटी शर्मा, देवेन्द्र सूर्यवंशी, परमार रघुवंशी, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती नीलम लिल्हारे, अमित गुप्ता, शैलू राजपूत, अमित श्रीवास्तव, तरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश उइके, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, जिला मंत्री गोलू लक्ष्मीकांत नागरे, कार्यालय मंत्री भारत घई, दिनेश (दिन्शु) यादव, अलकेश साव, श्रीमती कांता ठाकुर, राकेश माईकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, राहुल बादशाह, कमलेश कवडेती, श्रीमती नेहा वर्मा, वृज नागवंशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने छिन्दी में मनाया जयंती कार्यक्रम

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा छिन्दी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेड़कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम के उपरांत संगठनात्मक विषयों को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय कमेटियों व बूथ कमेटियों को सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी दिवस में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, धीरन शाह, राजीव तिवारी, जमील खान, समेत उइके सहित समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करते हुए आगामी वर्ष में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपने व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचने पर जोर दिया गया।