Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दिव्यांगों को दिए गए कृत्रिम अंग, बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र

दिव्यांगों को दिए गए कृत्रिम अंग, बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को भाजपा सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ: बंटी विवेक साहू  

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्षन में देश में दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को भाजपा शासन की योजनाओं का सही लाभ मिल रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से जिले भर में समय-समय पर शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाड़ा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से जिले भर में आयोजित हुए शिविरों के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों और वृध्दजनों का सम्मान भी किया।    

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण की यथेष्ठ चेष्टा की जा रही है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, षिक्षा और  उनके आत्मनिर्भर के लिए निरंतर प्रयासरत है। दिव्यांगजनों के लिए निरंतर शिविरों का आयोजन किए जाना दिव्यांगजनों के उज्जवल भविष्य की दिषा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि दिव्यांगजन और वृध्दजन हमारी जिम्मेदारी ही नहीं हमारी शक्ति है, उनके चेहरे पर आई मुस्कान यह बताती है कि संवेदनषील भाजपा सरकार के सषक्त नेतृत्व के चलते दिव्यांगजनों और वृध्दजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में हमारी सरकार दिव्यांगजनों और वृध्दजनों के सम्मान, षिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए जा रहे है। कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, प्रभुनारायण नेमा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में दिव्यांगजनों और वृध्दजनों उपस्थित थे।

शिविर में हुआ 550 लोगों का रजिस्ट्रेशन

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडीपी योजना के अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा एवं जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया था। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे। शिविर में 550 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें 70 दिव्यांग जनों के कैलिपर और कृत्रिम पैर बनाए गए। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा 35 लोगों के दिव्यंाग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में दिव्यांग जनों को शासन की योजनाओं के बारे में कैंप के नोडल अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पंचलाल चंद्रवंशी द्वारा जानकारी प्रदान की गई है।

शिविर में भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद कुमार बाथव ने भी जानकारी प्रदान की। शिविर में डिप्टी कलेक्टर पुष्पेंद्र निगम, विस्तार अधिकारी अंशुल सावले, श्रीमती लीला उईके, दिव्यांग प्रकोष्ठ के शरद कुशवाहा, मुकेश मालवीय, बसंत मथुरिया, अमित इंगले,  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, नगर पालिका निगम एवं जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की पूरी टीम तथा जिला अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित रहे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!