Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सनातन को मजबूत करने हिंदू सेवा दल में नियुक्ति, अनुज सोनी शहर अध्यक्ष बने

सनातन को मजबूत करने हिंदू सेवा दल में नियुक्ति, अनुज सोनी शहर अध्यक्ष बने
छिंदवाड़ा
27-Jun-25
छिंदवाड़ा

सनातन को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल संगठन में नियुक्ति की गई है। हिंदू सेवा दल के जिला अध्यक्ष राहुल मनमानी ने छिंदवाड़ा शहर अध्यक्ष पद पर अनुज सोनी को नियुक्ति पत्र देकर जवाबदारी सौंपी। छिंदवाड़ा के युवा जुझारू कार्यकर्ता अनुज सोनी ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल का शीघ्र छिंदवाड़ा शहर के संपूर्ण 54 वार्डों में इसका विस्तार किया जाएगा प्रत्येक वार्ड में 21 लोगों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी और सनातन को मजबूत करने के लिए सनातन धर्म प्रेमियों को जागरूक करने की दिशा में वे पहल करेंगे । शहर अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान ,राहुल नरवारे , यश नरवारे ,ऋषिकांत सिहोते ,अंशु नरवारे ,प्रियांशु अलंकर , छोटू कहार ,आकाश ,अरुण नेटी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Share News On