नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा नियुक्ति पत्र
छिंदवाड़ा
05-Apr-26
कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
छिन्दवाड़ा
जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के निर्देशानुसार कांग्रेस नेत्री श्रीमती सरला सिसोदिया (श्रीवास्तव) को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, प्रवक्ता नितिन उपाध्याय, महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अम्बर दाढ़े, पप्पू यादव, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त महिला नेत्री को उपस्थित कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ व पुष्हार से स्वागत किया साथ ही उन्हें नियुक्ति पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दी।