Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जनजातीय छात्रावासों और अन्य कार्यों के लिए मिली 34 करोड़ 27 लाख की राशि

जनजातीय छात्रावासों और अन्य कार्यों के लिए मिली 34 करोड़ 27 लाख की राशि
छिंदवाड़ा
01-Apr-26
सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं मंत्री कुंवर विजय शाह को लिखा था पत्र

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान की जाने के लिए लगातार प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जिले में संचालित छात्रावासों के निर्माण और अतिरिक्त कार्यों के लिए मध्यप्रदेश शासन से 34 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से अब जनजातीय कार्य विभाग द्वारा चिन्हित किए गए छात्रावासों का निर्माण जल्द ही हो सकेगा।  

उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के प्रवास के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासी द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष उनके क्षेत्रों में जनजातीय विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों के निर्माण की मांग की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने छात्रावासों के निर्माण और अतिरिक्त कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जनजातीय विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह को पत्र लिखते हुए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश ने 34 करोड़ 27 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल ने जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास पालाखेड़ के लिए 409.80 लाख, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भिमालगोंदी के लिए 409.80 लाख, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास देलाखारी के लिए 409.80 लाख, जनजातीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास सौंसर के लिए 409.80 लाख, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास मैनीखापा के लिए 409.80 लाख, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास पगारा के लिए 409.80 लाख, जनजातीय बालक आश्रम सिल्लेवानी के लिए 279.38 लाख, जनजातीय बालक आश्रम गायखुरी के लिए 279.38 लाख, जनजातीय जूनियर बालक छात्रावास रायबासा के लिए 409.80 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है। राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया है।




Share News On