Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रविवार 28 जून को अक्षत स्मृति साहित्य-वाटिका का होगा लोकार्पण

रविवार 28 जून को अक्षत स्मृति साहित्य-वाटिका का होगा लोकार्पण
छिंदवाड़ा
27-Jun-26
जनसेवी सम्मान समारोह शाम 5 बजे

छिंदवाड़ा

शहर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक विशेष आयोजन के तहत रविवार 28 जून रविवार को “अक्षत स्मृति साहित्य-वाटिका” का लोकार्पण एवं जनसेवी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित उद्यान में शाम 5 बजे आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार छिंदवाड़ा की पावन धरती में जन्मे प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय केशरी चंद चंदेल ‘अक्षत’ की पुण्य स्मृति में सिविल लाइन पार्क को “अक्षत स्मृति साहित्य-वाटिका” नाम से सुशोभित किया जा रहा है। यह मध्यप्रदेश का साहित्य एवं विद्या को समर्पित एक अनूठा साहित्यिक उद्यान होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विक्रम अहके करेंगे।

ये रहेंगे विशिष्ट अतिथि\

शेपराव यादव, जिला अध्यक्ष भाजपा छिंदवाड़ा
प्रभु दयाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ बाल साहित्यकार
विजय पाण्डे, जिला महामंत्री एवं पार्षद भाजपा छिंदवाड़ा
श्रीमती लीला बिजोलिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा छिंदवाड़ा
श्रीमती सरिता चिंटू काले, पार्षद वार्ड क्रमांक 39

समारोह के दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा:-

इन संस्थाओं का होगा सम्मान

श्री रामलीला मंडल, छिंदवाड़ा
श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति, अमरवाड़ा
श्री रूद्र परिवार सेवा समिति, छिंदवाड़ा
श्री वाहेगुरु फाउंडेशन, पांढुर्णा
श्री राम नाम सेवा समिति, छिंदवाड़ा
कल्पवृक्ष फाउंडेशन, छिंदवाड़ा

आयोजन समिति ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा के इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन अक्षत सम्मान समारोह समिति, छिंदवाड़ा द्वारा किया जा रहा है।
Share News On