कृषि कर्मचरियों ने निकाली तिरंगा रैली, अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
छिंदवाड़ा

तिरंगा रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने ग्राउंड से हुआ। रैली सत्कार चौराहा, परासिया नाका, व्हीआईपी रोड, खजरी चौक, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, इंदिरा चौराहा, फवारा चौक एवं ईएलसी चौक से होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के परिसर में समाप्त हुई।
तिरंगा रैली में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ खाद, बीज व्यापारी संघ के पदाधिकारी, विभिन्न विकासखंडों के खाद-बीज विक्रेता, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के कृषि वैज्ञानिक, आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र चंदनगांव के कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सहभागियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए वाहन रैली के माध्यम से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया गया। आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
रैली में उप संचालक कृषि श्री नाथ के साथ खाद, बीज संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एवं संघ की टीम, प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव डॉ.आर.के.झाडे सहित कृषि वैज्ञानिकों की समस्त टीम, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, विभाग के सभी अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सहायक संचालक कृषि तथा कृषि एवं आत्मा अमला उपस्थित रहा।