Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदित्य बबला शुक्ला बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य

आदित्य बबला शुक्ला बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य
राजनीति
27-Jun-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी बधाई

छिंदवाड़ा

भाजपा के जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि आदित्य बबला शुक्ला एक कुशल, समर्पित एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शुक्ला के अनुभव और नेतृत्व का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी समय में संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

Share News On