Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गांधी गंज में हादसा, नेकी की दीवार में लगी आग

गांधी गंज में हादसा, नेकी की दीवार में लगी आग
छिंदवाड़ा
14-Jun-26
छिंदवाड़ा

गांधीगंज में संचालित दीनदयाल रसोई के प्रागंण में नेकी की दीवार में आज शाम आग लग गई जिसे जल्द ही काबू में कर लिया गया। आग के कारण दीनदयाल रसोई की खिड़की की कांच आदि को नुकसान हुआ। हालांकि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांधी गंज प्रागंण में गरीब और मजदूर वर्ग के लिए सरकार द्वारा दीनदयाल रसोई का संचालन किया जा रहा है जहां 5 रूपए में गरीबों और मजदूरों को भरपेट खाना खिलाया जाता है। इसी प्रागंण में नेकी की दीवार का संचालन भी किया जाता है जहां शहर के लोग अपने घरों की ऐसी वस्तुएं छोड़ जाते हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता नहीं है जिसमें कपड़े, बैग, सूटकेस, जूते-चप्पल आदि शामिल हैं। जरूररत मंद लोग अपने उपयोग के लिए यहां से सामान ले जाते हैं। 

शाम 5 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे यहां रखे हुए कपड़ों में अचानक आग लगी और तेजी से फैलने लगी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। दीनदयाल रसोई के कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को फोन किया। फायर बिग्रेड की टीम भी जल्द पहुंच गई और उन्होंने आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया। आग से दीनदयाल रसोई की खिड़की की कांच आदि को नुकसान हुआ है। किसी भी प्रकार की धनहानि की खबर नहीं है।
Share News On