दशहरा मैदान में सेवा संकल्प यात्रा कार्यक्रम में युवक ने किया हंगामा
राजनीति
07-Oct-26
पुलिस युवक को पकड़कर तुरंत कोतवाली थाने ले गई
छिंदवाड़ा की पांचों विधानसभाओं से निकली सेवा ज्योति संकल्प यात्राएं
दशहरा मैदान में जुटे हजारों कार्यकर्ता
एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ‘हम करके रहेंगे’ का मंत्र

छिंदवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने हंगामा कर दिया। दरअसल युवक नशे में था और उसने प्रधानीमंत्री नरेन्द्र मोदी के चल रहे भाषण के दौरान एलईडी स्क्रीन में उसके पास रखा टैबलेट दे मारा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत युवक को अपने कब्जे में लेकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई। इस हंगामे के बाद फिर से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया।
जिला भाजपा द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को दशहरा मैदान में हुआ। जिले की पांचों विधानसभाओं से निकली सेवा ज्योति संकल्प यात्राएं निर्धारित समय पर दशहरा मैदान पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, अतिथि जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, श्रीमती ज्योति डेहरिया, नत्थन शाह, लखन वर्मा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बाबरिया मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस संबोधन को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत /2047’ के निर्माण के लिए देशवासियों से सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सांसद ने वितरित किए हितलाभ
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के प्रभारी कमलेश उइके द्वारा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विजय पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू सहित अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, अतिथि जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, श्रीमती ज्योति डेहरिया, नत्थन शाह, लखन वर्मा, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बाबरिया मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस संबोधन को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत /2047’ के निर्माण के लिए देशवासियों से सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
हर नागरिक की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत: विवेक बंटी साहू
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा मिला है। विकसित भारत का संकल्प 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक सामर्थ्य और सहभागिता का अभियान है।
प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा: आदित्य बबला शुक्ला
भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प की यात्रा हैं। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा भाव को कार्यकर्ता से समाज और समाज से राष्ट्र तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प जनभागीदारी से ही पूरा होगा और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसमें अपनी भूमिका निभाएगा।
सेवा ज्योति जन-जन तक पहुंचाएगी सेवा और सुशासन का संदेश: शेषराव यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
सेवा और संगठन शक्ति से साकार होगा विकसित भारत: कमलेश शाह
विधायक कमलेश शाह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा को अपना संस्कार मानकर समाज के बीच कार्य करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत /2047 प्रत्येक नागरिक के संकल्प का भारत है, जिसे जनभागीदारी से साकार किया जाएगा।
जनभागीदारी से स्थानीय विकास को मिलेगी गति: विक्रम अहके
महापौर विक्रम अहके ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब शहरों और गांवों के विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी होगी। सेवा ज्योति यात्रा लोगों को समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने की प्रेरणा देती है। स्थानीय स्तर का प्रत्येक जनहित कार्य विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता है।
एलईडी स्क्रीन पर गूंजा प्रधानमंत्री का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को देशवासियों के प्रति कृतज्ञता का अवसर बताया। उन्होंने राष्ट्रसेवा, जनसेवा और निरंतर देश के लिए कार्य करते रहने का संकल्प दोहराते हुए वी विल डू ईट - हम करके रहेंगे” का संदेश दिया और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को मजबूत किया।
दशहरा मैदान से निकली सेवा ज्योति
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के पश्चात पांचों विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। स्थानीय अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को ज्योति की मशाल सौंपी। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद सेवा ज्योति यात्राएं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं। दशहरा मैदान से निकली सेवा ज्योति यात्रा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए मेजर अमित ठेंगे चौक तक पहुंची। हाथों में प्रज्ज्वलित मशाल लिए कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और विकसित भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के प्रभारी कमलेश उइके द्वारा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विजय पांडे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका पार्षद, सरपंच, जनप्रतिनिधि, लाभार्थी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।