सोमवार, 5 अक्टूबर को अन्ना साठे मंगल भवन में लगेगा निःशुल्क मोतिया बिंद शिविर
स्वास्थ्य
04-Oct-26
प्रधानमंत्री मोदी के 76वे जन्मदिन पर लग रहे 76 दिवसीय कैम्प

छिंदवाड़ा अपडेट
सोमवार को 66वा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सौसर के अन्ना साठे मंगल भवन में रखा गया है जिसमें नेत्ररोगियों की जांच होगी। मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु मरीज को चिह्नित कर उन्हें फ्री ऑपरेशन हेतु जबलपुर के सुखसागर हॉस्पिटल भेजा जाएगा। सौसर विधानसभा में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि द्वारा होगा।
कार्यक्रम संयोजक संदीप रघुवंशी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से सरकार आपके द्वार पहुँचकर नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ उपलब्ध करा रही है। इसका उद्देश्य विशेषकर कृषकों, ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्त कर उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करना है।
जनता और प्रशासन के बीच सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का विश्वास मजबूत करना ही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में आयोजक संदीप रघुवंशी प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मप्र,मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मप्र शासन नाना भाऊ मोहोड़, दर्शन झाड़े मंडल अध्यक्ष जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास जी, संतोष जैन, राजू परमार, अजय चौरे, पूर्व विधायक जिला भाजपा महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल चौहान, भाजपा नेत्री, ऊषा भमौरे, मीनाक्षी खुर्सांगे, कार्यक्रम सहयोगी एसडीएम सौसर, वैशाली महाले, संजय राठी, नपा अध्यक्ष सीएमओ, एसडीओपी बीएमओ,सीईओ, एवं नगरपालिका परिवार भवदीय मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा सौसर जिला पांढुर्णा आदि उपस्थित रहेंगे।