Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पेंशनर महासंघ प्रतिनिधि मंडल वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मिला

पेंशनर महासंघ प्रतिनिधि मंडल वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मिला
छिंदवाड़ा
25-Jun-26
भोपाल /छिंदवाड़ा 

सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री  कुलदीप सिंह  गुर्जर के नेतृत्व में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट की, चर्चा के दौरान वित्त मंत्री  से कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

धारा 49/6A पर छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति हेतु आने वाली बाध्यता को समाप्त कर कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को मंहगाई राहत देने का आग्रह किया जिसे स्वीकार किया गया।

केशलैश स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत पेंशनरों से प्रस्तावित 4% अंशदान को कम कर कर्मचारियों के समान करने के आग्रह पर माननीय द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल से चर्चा सकारात्मक परिणाम मूलक रही, प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर  भारतीय मजदूर संघ सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रेश मिश्रा प्रदेश महामंत्री सुरेश चन्द्र बादल तथा  शिवपाल सिंह, अनिल एडविन उपस्थित रहे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!