Home News Helpline Classified Jobs About Contact

76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ

76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ
स्वास्थ्य
01-Aug-26
प्रधानमंत्री के 76 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा के संदीप रघुवंशी लगा रहे शिविर

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी द्वारा आयोजित 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ शनिवार को बिछुआ के किशनपुर स्थित सिद्ध हनुमान जी मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने जनसेवा को भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का मूल आधार बताते हुए इस अभियान को समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को केंद्र में रखकर अनेक जनहितकारी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह 76 दिवसीय स्वास्थ्य अभियान जिले के जरूरतमंद नागरिकों के लिए वरदान सिद्ध होगा। शिविर के माध्यम से निःशुल्क नेत्र जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा पात्र मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिकों तक निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से इस सेवा अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दानसिंह, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम धर्मेन्द्र मिगलानी, जबलपुर के डॉ. पवन स्थापक, पूज्य संत नारायण सोनी किशनपुर हनुमान मंदिर डॉ. विजेन्द्र सिंग, जुगल यादव, शिव चौरसिया, बीरेन्द्र सिंह पटेल परसोली, शिव चौरसिया, बलवीर डेहरिया रामसिंग पटेल, मीना दुबे, सरपंच रूप्पू धुर्वे, रामराव बकोड़े, सहित जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों उपस्थित रहे।
Share News On