Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कृषि उपज मंडी में 7,030 बोरी कृषि उपज की आवक

कृषि उपज मंडी में 7,030 बोरी कृषि उपज की आवक
कृषि जगत
11-Aug-26
छिंदवाड़ा

कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा में 11 अगस्त 2026 को विभिन्न कृषि उपज की कुल 7,030 बोरी आवक दर्ज की गई। मंडी में सबसे अधिक गेहूं की 5,065 बोरी आवक रही। इसके अलावा मक्का 1,282, सोयाबीन 395, चना 109, उड़द 46, तुअर 9, मूंग 30, गुल्ली 90 और मटर 4 बोरी की आवक हुई।

गेहूं का न्यूनतम भाव 2,500 रुपये, अधिकतम 2,921 रुपये और मॉडल भाव 2,650 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मक्का का मॉडल भाव 2,424 रुपये तथा सोयाबीन का 6,750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मंडी सूचना के अनुसार शनिवार एवं रविवार को प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। मंडी में प्रवेश का समय रात 12 बजे से लोडिंग समाप्ति के बाद सुबह 9:30 बजे तक रहेगा, जबकि नीलामी सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।
Share News On