35.1 प्रतिशत लोगों ने चौ. चंद्रभान सिंह को सबसे सक्रिय विधायक के रूप में चुना
राजनीति
10-Mar-26
32.1 प्रतिशत के साथ कमलनाथ दूसरे स्थान रहे
समीक्षक - राम कुमार विश्वकर्मा
छिंदवाड़ा
किसी भी जनप्रतिनिधि की सक्रियता को जनता अपने-अपने दृष्टिकोण से देखती है, विचारती है, मंथन करती है और समय आने वाले उसका हिसाब भी देती है। अधिकांशः देखने में आता है कि चुनाव के पूर्व से ही नेतागण जनता से संपर्क करना शुरू कर देते हैं लेकिन चुनाव आते ही सारे काम छोड़कर जनता के बीच ही उनका सबसे ज्यादा समय बीतता है। चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि कुछ समय तो जनता के बीच रहते हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है जनता के बीच उनका आना-जाना और उठना-बैठना कम होने लगता है मानो ऐसा लगता है अब उन्हें जनता की जरूरत नहीं है। कुछ इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर छिंदवाड़ा अपडेट ने छिंदवाड़ा की जनता के मन को टटोलने का प्रयास किया है कि छिंदवाड़ा के सर्वाधिक चर्चित विधायक जनप्रतिनिधियों में जिनमें वर्तमान विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीयमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री चौ. चंद्रभान सिंह और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना में से किस जनप्रतिनिधि को जनता सबसे ज्यादा सक्रिय मानती है।

लगभग 15 दिनों तक चले सर्वे में प्रदेश के पूर्व मंत्री और लगभग 13 वर्षों तक छिंदवाड़ा के विधायक रहे चौ. चंद्रभान सिंह छिंदवाड़ा अपडेट के जनमत सर्वे में सबसे सक्रिय विधायक के रूप में पहली पसंद बनकर उभरे है। हालांकि वर्तमान विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ बहुत ही कम अंतर से द्वितीय सक्रिय विधायक के रूप में पसंद किए गए हैं जबकि प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना चौथे स्थान पर रहे। आईए देखते है किस जनप्रतिनिधि को जनता ने कितना प्रतिशत मत दिया:-
कमलनाथ 32.1 प्रतिशत
चौ. चंद्रभान सिंह 35.1 प्रतिशत
दीपक सक्सेना 14.6 प्रतिशत
इनमें से कोई नहीं 18.2 प्रतिशत
लोकतंत्र में जनता के बीच जनप्रतिनिधियों की सक्रियता ही उन्हें लोकप्रियता दिलाती है। छिंदवाड़ा अपडेट के जनमत सर्वे में जनता के मत से स्पष्ट है कि चौ. चंद्रभान सिंह सबसे सक्रिय विधायक रहे हैं। छिंदवाड़ा अपडेट आगे भी जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जनमत सर्वे कराता रहेगा। जुड़े रहिए और पढ़ते रहिए ’’छिंदवाड़ा अपडेट’’।