Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कलेक्टर श्री सिंह ने किया तहसीलदार कोर्ट चांद का औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह ने किया तहसीलदार कोर्ट चांद का औचक निरीक्षण
छिंदवाड़ा
26-Aug-25
छिंदवाड़ा

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज तहसीलदार कोर्ट चांद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और पेंडिंग केसों की अधिक संख्या पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि किसानों एवं आमजनों से जुड़े प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताते हुए  निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष रूप से कहा कि भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे किसानों से जुड़े मामलों में तेजी से सुनवाई होनी चाहिए। इन प्रकरणों के लंबित रहने से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए अधिकारी समय पर निपटारा करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने रिकॉर्ड संधारण एवं रजिस्टर की जांच भी की और कार्य व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम चैरई श्री प्रभात मिश्रा एवं तहसीलदार चांद सुश्री शोभना ठाकुर सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News On