Home News Helpline Classified Jobs About Contact

3 प्रतिष्ठानों से 4 घरेलू गैस सिलेण्डर किये गये जप्त

3 प्रतिष्ठानों से 4 घरेलू गैस सिलेण्डर किये गये जप्त
छिंदवाड़ा
25-Aug-25
छिंदवाड़ा

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार सहायक आपूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह लिल्होरे एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी सरफरोज खान द्वारा संयुक्त रूप से आज छिन्दवाड़ा नगरीय क्षेत्र स्थित होटल/प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग के संबंध में जांच की गई। संयुक्त जांच दल द्वारा जांच में मेसर्स हरे माधव होटल जनपद से 02 घरेलू गैस सिलेण्डर, मेसर्स नाश्ता पॉइन्ट ईएलसी चौक एवं मनोहर चाय ईएलसी चौक से 01-01 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये गये।
घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से संग्रहण एवं दुरूपयोग पाये जाने के कारण इन 03 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कुल 04 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य प्रतिष्ठानों यथा मेसर्स महागौरी टेस्टी दाबेली, मेसर्स महालक्ष्मी चाट एवं इंजीनियर चाय वाला प्रतिष्ठानों पर भी घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग के संबंध में जांच की गई। इसके अलावा शहरी क्षेत्र स्थित ईएलसी चौक पर मॉकेटिंग सोसायटी द्वारा संचालित पेट्रोल पम्प की भी जांच की जाकर शासन द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
Share News On