विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कौशल को सेवानिवृत्ति पर शाल श्रीफल से किया सम्मान
छिंदवाड़ा
19-Aug-25
छिंदवाड़ा।
राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा के वाणिज्य विभाग की छात्राओं एवं विभाग के समस्त सदस्यों ने 19 अगस्त मंगलवार को विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कौशल को विभागीय सेवानिवृत्ति के पूर्व विभागीय सेवानिवृत्ति सम्मान किया। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त को है। इसके पूर्व वाणिज्य विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागीय सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में विभाग की ओर से सभी सदस्यों एवं छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिता कौशल के द्वारा विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय एवं संकाय के सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष वाणिज्य संकाय नवाचार करते हुये वाणिज्य परिषद का गठन करने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के द्वारा बाणिज्य परिषद का गठन किया गया।
