नकुलनाथ ने जिला अस्पताल में घायल महिला किसान से की भेंट
छिंदवाड़ा
19-Aug-25
छिन्दवाड़ा
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने व्यस्तम दौरे के बीच जिला अस्पताल पहुंचकर खाद लेने पहुंची घायल महिला किसान से भेंट की साथ ही उनका हाल-चाल जाना एवं समुचित उपचार के सम्बंध में चर्चा की। विदित हो कि 18 अगस्त मंगलवार को परासिया रोड स्थित डीएमओ कार्यालय से खाद लेने पहुंची महिला किसान भाजपा सरकार के द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार व अन्याय पूर्ण व्यवहार का शिकार हो गई। खाद लेने पहुंची महिला किसान को पहले तो खाद नहीं मिला ऊपर से वह पुलिस व प्रशासन के द्वारा किए गए बल प्रयोग के चलते घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। नकुलनाथ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला किसान से चर्चा की साथ ही उन्हें आश्वस्त कराया कि कांग्रेस उनके हक व अधिकार की पूरी लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
