Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सीएचएमओ डॉ. गगन कोल्हे का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

सीएचएमओ डॉ. गगन कोल्हे का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
छिंदवाड़ा
18-Aug-25
छिंदवाड़ा
नवनियुक्त जिला सीएचएमओ डॉ. गगन कोहले का पदभार ग्रहण करने के शुभ अवसर पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। कर्मचारी संघ के सुदेश शर्मा, सतीश साहू एवं आशीष बड़े ने उनके छिंदवाड़ा सीएचएमओ नियुक्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में पदस्थ रहे हैं तथा उन्हें जिला अस्पताल सहित जिले की मेडिकल आवश्यकताओं का अच्छा खासा अनुभव है। उनके नेतृत्व में जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमिताओं में सुधार होगा एवं जिला अस्पताल सहित जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार होगा ऐसी कामना कर्मचारी संघ करता है।

Share News On