Home News Helpline Classified Jobs About Contact

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शासकीय विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शासकीय विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
14-Aug-25
भोपाल

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण ने प्रसंगों पर केन्द्रित आयोजन किये जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए है।निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों के शिक्षकों को चिन्हित कर भगवान श्रीकृष्ण लोक कल्याणकारी विचारों को आमजन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएं। भगवान श्रीकृष्ण की अवधारणाओं के अनुरूप शिक्षा एवं संस्कृति का संवर्द्धन किया जाएं। ‘मेरा कान्हा दृ मेरा अभिमान’ जैसे ऑनलाइन कैंपेन, श्रीकृष्ण पर रील प्रतियोगिता या स्मार्ट झांकी डिजाइन चौलेंज आयोजित किये जायें। निर्देश में कहा गया है कि उक्त कार्यक्रम के फोटो  dpividhya@gmail.com  पर भेजी जाएं।

Share News On