Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

10 दिनों में 306 किमी पैदल चलकर सांसद पहुंचे कटनी

10 दिनों में 306 किमी पैदल चलकर सांसद पहुंचे कटनी
राजनीति
10-Jul-26
शनिवार को कटनी से जुकेही तक 32 किमी की होगी पदयात्रा

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान छिंदवाड़ा,सिवनी और जबलपुर जिले में पिछले 10 दिनों में 306 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए शुक्रवार की देर शाम को कटनी जिले में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को सांसद और सैंकड़ों पदयात्री कटनी से अपनी पदयात्रा की शुरूआत करते हुए 32 किमी पैदल चलकर शाम को जुकेही पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 

शुक्रवार की पदयात्रा के दौरान कटनी जिले की विधानसभा मुडवारा के विधायक संदीप जयसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, एडव्होकेट कमलेश शुक्ला, रमेश जयसवाल, प्रमोद तिवारी, अजय जयसवाल सहित छपरा से कटनी तक पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह पर सैंकड़ों लोगों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू और सैंकड़ों पदयात्रियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। लोगों द्वारा किए जा रहे भव्य स्वागत और अभिनंदन से पदयात्रियों के हौसले और भी बढ़ते जा रहे है। जल्द ही माता के दरबार में माथा टेकने की आश लिए पदयात्री लगातार मां शारदा के दरबार की ओर बढ़ रहे है।

गौरतलब है कि 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते है। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में पंचतत्व सीड बॉल और विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी कर रहे है।
Share News On