सांसद ने पत्रकार वार्ता में दी केन्द्रीय बजट की जानकारी और गिनाई सरकार की उपलब्धियां
छिंदवाड़ा
07-Feb-26
प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल देगा बजट : बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा
भाजपा कार्यालय पांढुर्णा में केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां केन्द्रीय बजट 2026-27 की विस्तार से जानकारी दी वहीं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल देगा।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह बजट हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूती की नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कहते है कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन है। यही कारण है कि हमे सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर केवल नारों तक सीमित नहीं रखा है बल्कि उसे नीति और नियत दोनों का हिस्सा बनाया है। युवाओं के लिए अवसर सृजय हमारी सरकार की प्राथमिकता है। और इसमें युवा महिलाओं की भूमिका केंद्रीय है।
स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोंलॉजी में युवाओं को प्रशिक्षित कर भारत भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को इस बजट में बड़ी राहत दी गई है। स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दवाओं पर लगने वाले शुल्क में कटौती की है। कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क शून्य या बहुत कम कर दिया गया है। मिडिल क्लास परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के लिए जिला स्तर पर बायोफार्मा और आयुष केन्द्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।
सांसद श्री साहू ने कहा एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड़ रूपये का आवंटन युवा उधमियों को संबल प्रदान करेगा। देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव है जिसके लिए लगभग 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे छात्राओं को सुरक्षित आवास मिल सकेगा। किसानों की आय में वृद्धि करने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए यह बजट अत्यंत सकारात्मक है। भारत - विस्तार नामक बहुभाषीय ए.आई. टूल के माध्यम से कृषि प्रणालियों की तकनीक से जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अज्जू ठाकुर, सदन साहू,यादव राव डोबले, पंकज नाईक, प्रकाश बंटी छगानी, बंटी पटेल, अलकेश लांबा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद ने दी योजनाओं की जानकारी
सांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबो के उत्थान में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु 1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं और 1 लाख संबध्द स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। जिसमें लखपति दीदी योजना पर आधारित सामुदायिक स्व-सहायता समूह उद्यम स्थापित करने का प्रावधान है। इससे महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से उद्यम स्वामित्च की ओर जाने में मदद मिलेगी। रोजगार बजट 2026 में हेल्थ केयर सिस्टम की मजबूती को बल दिया गया है। इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि आगामी 5 वर्षो में 1 लाख हेल्थ प्रोफेश्नल्स को जोड़ा जायेगा। 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देने का भी ऐलान किया गया है।
सांसद श्री साहू ने कहा कि बजट 2026-27 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान समृध्दि को मजबूती देने के लिए पशुपालन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाते हुए पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए पूंजी सब्सिडी योजना शुरू किया जाने का प्रावधान किया गया है। 1 करोड़ किसान सहित 3 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण पर सरकार का पूरा जोर है। सरकार ने सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने के लिए 22 हजार 500 करोड़ रूपये का निवेश किया है। अब इसे बढ़ाकर 40 हजार करोड़ करने का प्रावधान किया गया है। खादी,हथकरघा और हस्तशिल्प की मजबूती के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव है। इससे देश के बुनकरों,ग्राम उद्योगों,एक जिला एक उत्पाद और ग्रामीण युवाओं को लाभ होगा।