कन्या शिक्षा परिसर में अतिथि शिक्षक के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई
छिंदवाड़ा
21-Jul-25
छिन्दवाड़ा
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा (सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये शैक्षणिक पदों पर अतिथि शिक्षकों के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसके तहत पीजीटी (हिन्दी) व पीजीटी (अर्थशास्त्र) के लिये 1-1 पद के लिये संबंधित विषय में स्नातकोत्तर 50 प्रतिशत के साथ बीएड योग्यताधारी आवेदक आवेदन कर सकते हैं। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 19 से 22 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन शाम 4ः30 बजे तक कार्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिन्दवाडा में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति एवं जीएफएमएस पोर्टल 3.0 द्वारा जारी एसएसएस-1 का नवीनतम स्कोर कार्ड अनिवार्य है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2025 के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जायेगा।