जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
शिक्षा
15-Sep-26
छिन्दवाडा

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सिंगोड़ी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विद्यालय प्राचार्य डॉ.सी.एस.पानकर ने जानकारी दी है कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए आवेदन हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 लिंक उपलब्ध कराई गई है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की गई है।