लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के काम में नहीं हुआ सुधार, महापौर ने लिया एक्शन
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
छिंदवाड़ा
शहर में सीवर लाइन का काम कर रही लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन की शिकायतों से न केवल आम जनता त्रस्त है बल्कि नगर निगम भी परेशान हो गया है। लगातार मिल रही शिकायतों को महापौर विक्रम अहके ने गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जाहिर की साथ ही निगम आयुक्त को राशि काटने के निर्देश भी दिए। यह निर्देश नगर निगम में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए जिसमें आयुक्त सहित निगम के उपयंत्री भी शामिल थे।

शहर में विगत 3 वर्षों से सीवर लाईन बिछाई जा रही है। तय समय सीमा से अधिक समय होने के बावजूद लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन काम को पूरा नहीं कर पा रही है। विगत दो वर्षों में नगर के अंदर इस कंपनी ने जहां-जहां भी सीवर लाईन बिछाने के लिए सड़कों पर गड्ढे किए वहां की सड़क में आज भी सही तरीके से मरम्मत नहीं हो पाई है जिसका खामियाजा नगरवासी भुगत रहे हैं। लेकिन देर से ही सही नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने इसे गंभीरता से लिया। निगम की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा समुचित पुनः निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है तो उसके भुगतान की राशि में अनुपातिक कटौती की जाए। जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होगा तब तक निगम की ओर से कोई भी भुगतान नहीं किया जाए। समीक्षा बैठक में महापौर विक्रम अहके, आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, सहायक यंत्री ब्रजेश पांडे, विवेक चौहान सहित निगम के समस्त उपयंत्री एमपीयूसीसी पीआईयू से डीपीएम लीलाधर द्विवेदी, राहुल ताम्रकार, अर्चना सिंह ठाकुर व कंपनी के इंजीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर भी उपस्थित थे।