लिंगा में भाजपा कार्यकर्ता के घर सांसद ने सुनी मन की बात
राजनीति
27-Sep-26
बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और आमजन

छिन्दवाड़ा अपडेट
सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को लिंगा में विपिन कराड़े के निवास स्थान पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 138 वें कार्यक्रम में शामिल होकर मन की बात को सुना और देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न सोषल माध्यमों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सुना और देखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न प्रेरणादायक प्रयासों, जनभागीदारी और सामाजिक-राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर भी बात रखी। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बताए गए देशहित, जनसेवा, नवाचार एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को सुना। प्रधानमंत्री के विचार और मार्गदर्शन हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा पांढुर्णा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, वरिष्ठ भाजपा नेता मोरेश्वर मर्सकोहले, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, सरपंच रुपेश कराडे, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, गगन घटकडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सक्सेना, रिजवान करैशी, विश्वेन्द्र बैस, चंद्रकुमार चंदु चौन, मनोज ठाकरे, विनोद ठाकरे, गोलू जुनघरे, प्रतीक चौरे, आदित्य कोचे, नारायण चंदेल, शिवचरण यादव, अशोक काले एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण तथा अन्य कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 36, बूथ क्रमांक 35 में सुनी मन की बात
भाजपा राम मंदिर नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 36, बूथ क्रमांक 35 में भाजपा कार्यकर्ता पवन ठाकरे के निवास पर नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने समस्त कार्यकर्ता साथियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात 138 वा एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण किया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों से साझा किए गए प्रेरणादायी विचारों एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों को सभी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता साथियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ।