Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियाें काे दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियाें काे दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
25-Jan-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियाें काे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। गणतंत्र दिवस पर दिए गये आपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी जिले और देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है, जो स्थानीय क्षमताओं, स्वदेशी उत्पादन और नागरिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है।उन्हाेंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक- आर्थिक आंदोलन माना गया है। जिसका लक्ष्य स्थानीय संसाधनों से घरेलू जरूरतें पूरी करना और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनना है।स्वदेशी अपनाने से ही आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा, जो 2047 तक विकसित भारत की नींव बनेगा।

 सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था, यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। आइए हम सभी मिलकर भारत की समृद्ध विरासत, विविधता और एकता का जश्न मनाएं और उन मूल्यों को कायम रखें जो हमारे समाज को मजबूत बनाते हैं। सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारा देश शांति, समृद्धि और एकता के साथ निरन्तर आगे बढ़ता रहे। इस गणतंत्र दिवस को आइए हम उन बलिदानों को याद करें जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई और हम सभी मिलकर एक उज्जवल भारत के निर्माण के लिए काम करें।
Share News On