सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
छिंदवाड़ा
15-Jul-25
सांसद ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भेंट किया दादाजी धूनीवाले खण्डवा का प्रसाद
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को अपनी 13 दिवसीय छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक की पदयात्रा के बाद दादाजी दरबार खण्डवा में चढ़ाये गये प्रसाद को भेंट किया।

सांसद श्री साहू ने इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को उनके सफलतम और ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान काफी देर तक सांसद बंटी विवेक साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के बीच छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। वही सांसद श्री साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात करते हुये उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करते और मिठाई खिलाते हुये उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के बीच छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत बिज, अन्नू चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।