बारात में जमकर नाचे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
12-May-26
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में एक ही छत के नीचे 200 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिछुआ के दशहरा मैदान में आदिवासी, वैदिक और बौद्ध रीति से संपन्न हुए सामूहिक विवाह
छिंदवाड़ा
भाजपा सरकार ने गरीब पिता को सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के माध्यम से गरीब पिता भी अपनी बेटी का विवाह बाजे गाजे और धूमधाम से सम्मान के साथ कर पा रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बेटी के विवाह में कोई बाधा न आए। उक्त उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने बिछुआ मे आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने 200 नव विवाहित जोडों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एक महत्वपूर्ण योजना है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को वर्तमान मोहन सरकार भी निरंतर आगे बढ़ा रही है, जिससे गरीब परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह करने में सहायता मिल रही है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। समारोह को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता का दिखा नजारा
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बिछुआ में मंगलवार को दशहरा मैदान में विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आदिवासी, वैदिक, बौद्ध एवं अन्य परंपरागत विधि-विधानों से विवाह कराए गए, जिसने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन में बिछुआ सहित चौरई और चांद के कुल 200 जोड़ों के सामूहिक विवाह हुये। इस समारोह में विशेष बात यह रही कि सभी जोड़ों का विवाह उनकी-अपनी परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार एक ही पंडाल में संपन्न कराया गया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। मंच से सभी नवदंपत्तियों को उपहार स्वरूप 49 हजार रूपयों के चौक वितरित किए गए।
सांसद सहित अन्य अतिथि बने बाराती
बिछुआ में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर भव्य बारात निकाली गई। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य अतिथि बाराती के रूप में शामिल हुये। फूलों से सजे वाहन, पारंपरिक परिधानों में सजे दूल्हे और उत्साहित बारातियों ने बिछुआ नगर को उत्सवमय वातावरण में बदल दिया।
विधि-विधानों के बीच सभी 200 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
बिछुआ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न समुदायों और परंपराओं के लोग एक साथ एक ही पंडाल के नीचे विवाह संस्कार में शामिल हुए, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, पारंपरिक रस्मों और धार्मिक विधि-विधानों के बीच सभी 200 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और नवदंपत्तियों ने नए जीवन की शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों के द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।
समारोह में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बिछुआ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, विधायक सुजीत चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष बंटी पटेल, भाजपा जिला मंत्री गोलू (लक्ष्मीकांत) नागरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत सतीश भलावी, सरोज रघुवंशी, जनपद पंचायत निरंकुश नागरे, जिला पंचायत सदस्य पंचफुला कुण्डलीक परतेती, लखन कुमार वर्मा, नगर पालिका चौरई अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, उपाध्यक्ष सिरपत नायक, नगर परिषद बिछुआ अध्यक्ष रामचन्द बोबडे, नगर परिषद चाँद अध्यक्ष दानसिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेष चोपड़े, गोपाल कवरेती, नीरज ठाकुर, विजेन्द्र ठाकुर, धरम सिंह वर्मा, रमाकांत पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मतराम सोनी, बलदेव बोबडे, राजेश रघुवंशी, बबलू आरगुड़े, दीपक चोपड़े, रजत वानखेड़े, श्रीमती कीर्ति करमेले, श्रीमती गीता चोपड़े, श्रीमती झीटोबाई धुर्वे, रविन्द्र सागोड़े, रामसिंह पटेल, बलवीर डेहारिया, भरत धावड़े, श्रीमति दीपीका चोपड़े, बिंदु मालवीय, महिपाल चोपड़े, प्रमोद श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं घराती और बराती व बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।